


इस संगठन का प्रस्फुटन 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में नीरज यादव तथा उनकी टीम के सदस्यों द्वारा उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दिनों में यह लोग अपने जिले तथा आसपास के जनपदों में लोगों की मदद किया करते थे। जिसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना तथा यदि कोई आसपास बीमार व्यक्ति रहता था तो उसको अस्पताल पहुंचाने से लेकर दवाइयां इत्यादि की व्यवस्था भी किया करते थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, नीरज यादव के साथ काम करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती गई तथा कार्यक्षेत्र भी बढ़ता गया। यह लोग समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों में भी अपने आपको संलिप्त करने लगे। सन् 2003 में नीरज यादव का चयन एमबीबीएस में हो गया, उसके बाद यह अनेक डॉक्टरों के संपर्क में आए और इन्होंने अपने सामाजिक कार्यों को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद(RSP) नाम का एक सामाजिक संगठन बनाया। यह संगठन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में समय और आवश्यकता के अनुसार काम करने लगा। इस संगठन की प्रतिष्ठा जैसे-जैसे समाज में बढ़ने लगी संगठन ने अपना विस्तार भी प्रारंभ कर दिया। वर्तमान समय में परिषद का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में है। देश के लगभग सारे राज्यों में कार्यालय बन गए हैं या कुछ में बनने की प्रक्रिया चल रही है।
13 Jan 2022 To 14 Jan 2022